अल्मोड़ा जीजीआईसी की रिटायर प्रधानाचार्या का निधन, बरेली में उपचार के दौरान तोड़ा दम

खबर शेयर करें

 

अल्मोड़ा: वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सत्याल की पत्नी देवकी सत्याल (73) का निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थी। बरेली में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार को उपचार के दौरान उन्होंने बरेली में दम तोड़ दिया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, राजीव कर्नाटक, तारू जोशी, दुग्ध संघ के अरुण नगरकोटी सहित अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने बताया कि देवकी सत्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में अंग्रेजी की शिक्षक के साथ प्रभारी प्रधानाचार्य भी रही। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार विश्वनाथ श्मशान घाट में किया जाएगा। सत्याल का यहां अफसर कॉलोनी में एसडीएम आवास के बगल में आवास है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम के लापरवाह अधिकारियों को फटकार, ये है मामला
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद