मुनस्यारी में आरएसएस भी कर रही जागरूक, मास्क वितरण भी

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़: मुनस्यारी विकास खंड मुख्यालय में कोविड की बढ़ती रफ्तार पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुनस्यारी के कार्यकर्ताओं ने बचाव कार्य के लिए समिति गठित कर दी है। लोगों को कोविड 19 के नियमों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। संघ के विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख नवीन चन्द्र शर्मा के निर्देशन में सोमवार को विकासखंड कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र , विवेकानंद विद्या मन्दिर, बाजार में कुछ स्थानों पर सेनेटाइसजेशन का कार्य किया गया। इस कार्य को करने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश नेगी ने बताया कि यह कार्य कोविड के प्रभाव समाप्त होने तक जारी रखा जायेगा। सेनेटाइसजेशन, नि:शुल्क मास्क वितरण के साथ -साथ लोगों को जागरूक करने का कार्य भी किया जा रहा है।स्थानीय लोगों द्वारा संघ के इस कार्य की सराहना की जा रही है। संघ कार्यकर्ता महेन्द्र राम, गणेश धामी, त्रिलोक सिंह तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के किशन प्रकाश वर्मा,नगर अध्यक्ष हर्षित पन्त ,जतिन धर्मशक्तू, सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। संघ के विभाग शारीरिक प्रमुख ने इस दौरान लोगों से अपील की कि कोविड को निष्प्रभावी होने तक सार्वजनिक कार्यक्रमों, शादी विवाह आदि आयोजनों में जाने से बचें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद