कुमाऊं: होलिका दहन को लेकर बवाल, पुलिस टीम पर पथराव, यहां का है मामला

खबर शेयर करें

कुमाऊं मंडल के खटीमा में होलिका दहन को लेकर बवाल हो गया। मौके पर गई पुलिस टीम पर गांव के लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पीएसी की महिला आरक्षी समेत एक पुलिस कर्मी घायल हो गए। मामला उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे सरपुडा गांव का बताया जा रहा है। महिला आरक्षी को गंभीर अवस्था में रुद्रपुर रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम हरीश वर्मा ने बताया कि होलिका दहन को लेकर गांव में विवाद हो गया था। जिसके बाद अराजक तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया जिसमें महिला आरक्षी दो कर्मी घायल हुए हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीपावली से पहले कांग्रेस में फेरबदल, बदले जा सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद