Almora:::: हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, हर जगह लगा गंदगी का ढेर…. ये है कर्मचारियों की मांग……

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी बुधवार को भी हड़ताल पर रहे। इस वजह से नगर की सफाई व्यवस्था भी ठप हो गई। जगह जगह गंदगी के ढेर लग गए।लोगों को इस वजह से काफी परेशानी हो रही है। यहां नगर पालिका परिसर में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि वह लंबे समय से ठेका प्रथा समाप्त करने सहित अन्य समस्याओं का समाधान किये जाने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग को लगातार दर किनार किया जा रहा है। 11 सूत्रीय मांगों के निराकरण को कई बार उनको भरोसा दिया गया। उनकी मांग आज तक पूरी नहीं हो पाई। इस वजह से उनको आंदोलन करना पड़ रहा है।
शाखा अध्यक्ष सुरेश केसरी ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हो जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपक चंदेल, शाखा महासचिव राजेश टांक, सागर, प्रियांशु, कार्तिक, विजेंद्र, आशीष, आकाश, अनिल, मनोज, सुमित, गुड्डू, अखण, दर्शन, चंदन,सतीश कुमार, दीपक शैलानी, राजेंद्र कुमार, यशपाल, शंकर, चेतन, अमर, मुकेश, ब्रजेश, धनश्याम आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के आरुष पांडे का टिहरी स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए चयन
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद