सजग पहाड़ फॉलोअप….. छात्राओं से छेड़खानी करने वाले शिक्षक को हटाया

खबर शेयर करें


मुख्य शिक्षाधिकारी ने दी जानकारी, अपने स्तर से भी स्कूल करा रहा है जांच

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के एक प्राइवेट स्कूल में छात्राओं से छेड़खानी करने के मामले में स्कूल ने संबंधित शिक्षक को निष्कासित कर दिया है। इसकी जानकारी स्कूल की ओर से मुख्य शिक्षाधिकारी को दी गई है। स्कूल भी अपने स्तर से मामले की जांच करा रहा है। हालांकि स्कूल के शिक्षको को हटाए जाने को लेकर सोशल मीडिया में एक पत्र भी वायरल हो रहा है। मुख्य शिक्षाधिकारी एचबी चंद ने स्कूल की ओर से मिले पत्र के आधार पर शिक्षक को निष्कासित किये जाने की पुष्टी की है। सीईओ ने बताया कि स्कूल की ओर से जो पत्र आया है। उसकी जानकारी शासन को भी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि स्कूल की वैलफेयर सोसायटी भी इस मामले की अपने स्तर से जांच कर रही है।

ये था मामला
नगर के एक प्राइवेट स्कूल की हाईस्कूल की छात्राओं ने अपने शिक्षक पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। छात्राओं ने इसकी शिकायत शिक्षा महानिदेशक से भी की थी। इसके बाद सीईओ ने स्कूल के प्रधानाचार्य से मामले में रिपोर्ट मांगी थी। छात्राओं का आरोप था कि शिक्षक उनके साथ छेड़खानी और अभद्रता करता है। यह मामला नगर में कई दिनों से बेहद चर्चा में भी है।

पुलिस भी कर रही है जांच
स्कूल की ओर से मुख्य शिक्षाधिकारी को दिये गए पत्र में यह भी कहा गया है कि उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को भी दी है। पुलिस की सायबर सेल की टीम व्हाटएसप चैट की जांच में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद