पहाड़ की बेटी को मिलने जा रहा ये सम्मान, राष्ट्रपति देंगे अवार्ड

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली है शीतल

पिथौरागढ़: यहां सल्लोड़ा गांव की रहने वाली और कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन अनुभाग में कार्यरत शीतल राज(25) को बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है।विश्व की सबसे ऊंची पर्वतचोटी एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही शीतल को तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2021 से नवाजा जाएगा। 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द शीतल को यह अवार्ड प्रदान करेंगे। इससे पहले वर्ष 2018 में शीतल ने 8586 मीटर ऊंची माउंट कंचनजंघा चोटी पर आरोहण किया।वर्ष 2019 में उसने माउंट एवरेस्ट फतह किया। यह सफलता हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की पर्वतारोही हैं। शीतल ने 7075 मीटर ऊंची सतोपंत, 7120 मीटर ऊंची त्रिशूल समेत कई चोटियां फतह कर ली हैं। अब उनको भारत सरकार का सर्वोच्च साहसिक सम्मान तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2021 मिलने जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के आरुष पांडे का टिहरी स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए चयन
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद