हल्द्वानी और अल्मोड़ा में शिक्षकों ने ऐसे जताया विरोध, चर्चा में मामला

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/अल्मोड़ा। उत्तराखंड राजकीय शिक्षक संघ के आह्वान पर हल्द्वानी और अल्मोड़ा में शिक्षकों ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली के विरोध में तर्पण कार्यक्रम आयोजित किए। दोनों स्थानों पर शिक्षकों ने नियमावली की प्रतियां नदियों में प्रवाहित कर विरोध जताया और संकल्प लिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री आवास घेराव की योजना
हल्द्वानी के चित्रशिला घाट, रानीबाग में जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में तर्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंडलीय उपाध्यक्ष दुर्गादत्त गुणवंत ने पुरोहित की भूमिका निभाई। शिक्षकों ने नियमावली की प्रतियां नदी में प्रवाहित कीं और निर्णय लिया कि जब तक पदोन्नति लागू नहीं होती और सीधी भर्ती निरस्त नहीं होती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस क्रम में देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए सहमति बनी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोकुल सिंह मर्तोलिया, मंडल मंत्री रविशंकर गुसाई, उपाध्यक्ष महेंद्र परवाल, जिला उपाध्यक्ष मदन गिरी गोस्वामी, कविता कपकोरी, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश पाठक, गणेश जोशी, मुकेश फुलारा, श्रीमती कृष्णा बिष्ट, प्रकाश नैलवाल सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं के इस कॉलेज में छात्र- छात्राओं का संकट, पढ़े खबर

अल्मोड़ा में असहयोग आंदोलन का संकल्प
अल्मोड़ा के गांधी पार्क, चौघानपाटा में जनपद कार्यकारिणी के तत्वाधान में तर्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ। नियमावली की प्रतियां जल में प्रवाहित कर शिक्षकों ने असहयोग आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: शिक्षक संघ का आंदोलन तेज, कल चित्रशिला घाट पर करेंगे विरोध प्रदर्शन

बीडी पंत, खुशहाल महर बृजेश डसीला, राजेंद्र खरायत, हुकुम सिंह पलियाल, वीरेंद्र सीज़वाली, चारु जोशी, ललित तिवारी, हीरा सिंह डोबाल, हीरा सिंह बोरा, कैलाश सिंह डोलिया, चंचल सिंह पपोला, दीप जोशी, दीप पांडे, सुरेश वर्मा, किशन खोलिया, जनार्जन तिवारी, कमल गोस्वामी, डॉ.प्रकाश पंत, भारत भूषण जोशी, नितेश कांडपाल, देवेश बिष्ट, राधा लसपाल, पूनम भंडारी, पंकज भट्ट, घनश्याम पांडे, चंदन महरा, वीरेंद्र नेगी, तारा सिंह, अनिल कराकोटि भगवत बगड़वाल, गौरव नेगी, जिलाध्यक्ष भूपाल चिलवाल, जिला मंत्री राजू महरा सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: महिला डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने पाया बड़ा मुकाम, आप भी बधाई दीजिये
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद