अल्मोड़ा ब्रेकिंग….. डूबने से एक की मौत, गांव में शादी में शामिल होने आया था, छाया मातम

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। यहां लमगड़ा ब्लॉक में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। लालकुआं से शादी में शामिल होने आया किशोर नदी(गधेरे) में डूब गया। उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुँच गई है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से डोल के रहने वाले भीम सिंह फर्त्याल का परिवार लालकुआं में रहता है। बताया जाता है बीते दिनों उनका 16 साल बेटा कृष्णा फर्त्याल ब्लॉक के ही लमटाना गांव में अपने मालाकोट में शादी समारोह में भाग लेने के लिए आया। यहां पर 1 जून को विवाह समारोह होना है। आज करीब 11 बजे युवक सिरसोडा के पास में ही एक गधेरे में नहाने गया। यहां पर वह डूब गया। उसकी मौत हो गई। जैसे ही उसकी मौत की जानकारी परिवार के लोगों को मिली। सारी खुशियां मातम में बदल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पहुँच गई।

यह भी पढ़ें 👉  पति की निर्मम हत्या के बाद पुलिस चौकी पहुंची पत्नी, ये है मामला
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद