उत्तराखंड: बंदरों का आतंक, फ्रिज खोलकर सब्जी-फल खा रहे, घर में घुसकर काट रहे, अब पार्षदों ने शुरू किया प्रदर्शन, यहां का है मामला

अल्मोड़ा। पहाड़ी शहर अल्मोड़ा में बंदरों का आतंक अब सहन से बाहर हो चुका है। सुबह से शाम तक बंदरों के झुंड घरों में घुस रहे हैं, फ्रिज खोलकर फल-सब्जी, बिस्किट, ब्रेड तक ले जा रहे हैं। कई घरों में तो बंदरों ने बच्चों और बुजुर्गों को काटकर घायल कर दिया है। डर के मारे लोग दरवाजे-खिड़कियां बंद करके रहने को मजबूर हैं।
बच्चे अकेले स्कूल जाने से डर रहे हैं, महिलाएं बाजार जाने में कतरा रही हैं। इतना सब होने के बावजूद नगर निगम कोई स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा। बंदर पकड़ने के लिए बार-बार टेंडर निकाले जा रहे हैं, लेकिन कोई कंपनी आगे नहीं आ रही। सोमवार को भी निगम ने नया टेंडर जारी किया, पर अभी तक कोई आवेदन नहीं आया।
आक्रोशित पार्षदों ने अब खुलकर मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को दर्जनभर से ज्यादा पार्षद नगर निगम पहुंचे और मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए।
पार्षदों ने बंदरों से स्थायी निजात के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं, नगर निगम में जल्द से जल्द नगर आयुक्त की तैनाती किये जाने की मांग की। चेतावनी दी कि जब तक दोनों मांगें पूरी नहीं होंगी, वे रोजाना दो घंटे धरना देते रहेंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

