चौखुटिया के लोग क्यों जता रहे सांसद बलूनी का आभार,जाने वजह

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने चौखुटिया के लोगों की मदद की है। लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं से जूझ रहे लोगों के लिए यह राहत की खबर है। सांसद ने यहां सीएचसी चौखुटिया को पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए गए हैं। जो कल सुबह पहुंचने वाले हैं। इससे क्षेत्र के लोग उनका आभार जता रहे हैं। विधायक महेश नेगी ने भी सांसद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा। इस मामले में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों भाजपा राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार समिति के सदस्य सतीश लखेडा के माध्यम से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को पत्र भेजा था। चौखुटिया के वरिष्ठ पत्रकार हेम कांडपाल ने भी सांसद बलूनी का आभार जताते हुए बताया कि सोमवार सुबह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का वाहन चौखुटिया पहुंचेगा। इधर क्षेत्र के दिनेश फुलारा, दिनेश मनराल, वीरेन्द्र बिष्ट, प्रकाश काला, बलवंत सिंह नेगी, कुंदन सिंह, गिरीश गोस्वामी, मनोज जोशी, गणेश घनस्याल, तारा नेगी, केवल सती, संजय साह, हरीश नेगी, महेश आर्या, चंदन कोहली, बलवंत बिष्ट, गंगा जोशी, सुरेन्द्र बिष्ट, कुशाल रावत आदि ने भी सांसद बलूनी का आभार जताया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद