काम की खबर……… बग्वालीपोखर में एक बजे तक खुलेगी बाजार

Sajag Pahad (सजग पहाड़), Almora
खबर शेयर करें

द्वाराहाट। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कल शनिवार से बग्वालीपोखर बाजार एक बजे तक खुलेगी। शुक्रवार को व्यापारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया है। व्यापारियों ने तय किया कि सुबह सात से एक बजे तक बाजार खोली जायेगी। व्यापार संघ अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट ने बताया कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह आवश्यक कार्य होने पर ही घर बाजार में आये। उन्होंने लोगों से कोविड 19 के नियमों का पालन करने की अपील की। इससे पहले बग्वालीपोखर में 2 बजे तक बाजार खुल रही थी। अब इसे 1 बजे तक कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद