अल्मोड़ा के लोगों ने शोक जताया

खबर शेयर करें


अल्मोड़ा। पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा के निधन पर सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में भी कई संगठनों ने शोक जताया। लोगों ने कहा कि बहुगुणा ने चिपको आंदोलन को देश व दुनिया के समक्ष रखा। उनका निधन राज्य के लिए बड़ी क्षति है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि बहुगणा ने पूरे विश्व में उत्तराखंड राज्य एक अलग पहचान दिलाई। अब हक सब को उनके द्वारा किये गए कार्यो को आगे बढ़ाना है। उत्तराखंड लोक वाहिनी ने बहुगुणा के निधन पर शोक जताया। शोक जताने वालों में जयमित्र बिष्ट,अधिवक्ता जगत रौतेला, दयाकृष्ण कांडपाल, अजय मित्र सिह बिष्ट, जंगबहादुर थापा, रेवती बिष्ट, सुशीला धपोला, शमशेर सिह बिष्ट,अजय मेहता, कुणाल तिवारी, मुह्मद हारिस आदि ने शोक जताया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने भी बहुगणा के निधन पर शोक जताया। केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि बहुगुणा एक प्रबुद्ध, प्रतिबद्ध गांधीवादी सादगी की प्रतिमूर्ति थे। इधर जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष ने भी बहुगुणा के निधन पर शोक जताया।

व्यापारी के निधन पर शोक जताया
अल्मोड़ा नगर के व्यापारियों ने युवा व्यापारी फईम अहमद के आकास्मिक निधन पर शोक जताया। शोक जताने वालों में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रत्येश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, महासचिव मयंक बिष्ट, वरिष्ठ उपसचिव राहुल बिष्ट, कनिष्ठ उपसचिव अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, पूर्व नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, मनीष जोशी, सहजाद कश्मीरी, अभय साह शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद