अल्मोड़ा के इस गांव के लोग राशन को परेशान, 10 किमी दूर बना दी राशन की दुकान……

खबर शेयर करें

 

अल्मोड़ा: ग्राम सभा भुल्युड़ा के लोग राशन को लेकर बेहद परेशान हैं। उनको सरकारी राशन लेने के लिए 10 किमी दूर आना पड़ रहा है। उनकी राशन की दुकान
दरबारीनगर में निर्धारित की गई है। इससे गांव के लोग बेहद गुस्से में हैं।लोगों का कहना है कि गरीबों को सस्ती सरकारी दर पर राशन वितरण के लिए यह नियम है कि सबसे निकटवर्ती स्थान पर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान निर्धारित की जाती है। लेकिन उनके गांव भुल्युड़ा के गांव वालों के लिए राशन वितरण केंद्र गांव से दस किमी दूर पूर्वी पोखरखाली स्थित दरबारीनगर में बना दिया गया है। इससे गांव के लोगों को बेहद अधिक परेशानी हो रही है।


क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि इस मामले में पूर्ति विभाग के पूर्ति निरीक्षक को ज्ञापन सौंप दिया है। फिर भी उनकी परेशानी दूर नही हो रही है। ज्ञापन में अनिल सिंह बिष्ट, मोहन सिंह मेहता, हरीश सिंह, चंदन सिंह, मनोहर सिंह, नंदन सिंह, राजेंद्र सिंह जगदीश सिंह, मोहनी देवी, राजेंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीपावली से पहले कांग्रेस में फेरबदल, बदले जा सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद