अल्मोड़ा में मौसम अपडेट, अल्मोड़ा-क्वारब समेत ये सड़क मार्ग बंद

अल्मोड़ा। जिले में आज बारिश का मौसम बना हुआ है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की स्थिति निम्नलिखित है:
अल्मोड़ा: 68.2 मिमी
रानीखेत: 58.2 मिमी
चौखुटिया: 58.5 मिमी
सोमेश्वर: 25.0 मिमी
भिकियासैन: 29.5 मिमी
द्वाराहाट: 55.0 मिमी
जागेश्वर: 74.0 मिमी
ताकुला: 53.0 मिमी
जैन्ती: 77.0 मिमी
बैसियाछाना: 61.0 मिमी
मासी: 55.5 मिमी
शीतलाखेत: 77.0 मिमी
नदियों और बैराज का जलस्तर
कोसी बैराज: कुल जल प्रवाह 4649.50 क्यूसेक, वर्तमान नदी जलस्तर (D/S) 1127.94 मीटर, चेतावनी स्तर 1130.75 मीटर, खतरा स्तर 1131.70 मीटर, तालाब का वर्तमान स्तर 1132.80 मीटर, पूर्ण तालाब स्तर (FRL) 1135.00 मीटर। स्थिति स्थिर।
रामगंगा नदी: जलस्तर 922.450 मीटर, खतरा स्तर 923.450 मीटर।
सड़क स्थिति
जिले में भूस्खलन के कारण कुछ सड़कें बंद हैं: राष्ट्रीय राजमार्ग (NH): कुल 3 में से 1 खुला। NH-109 (अल्मोड़ा-क्वारब) किमी 56 पर बंद।
NH-309B (अल्मोड़ा-पनार-घाट पिथौरागढ़) कांडानौला में भारी भूस्खलन के कारण बंद, जेसीबी कार्यरत।
राज्य राजमार्ग (SH): कुल 18 में से 17 खुले, 1 भूस्खलन के कारण बंद।
अन्य जिला सड़कें (ODR): सभी 49 खुलीं।
प्रमुख जिला सड़कें (MDR): सभी 25 खुलीं।
ग्रामीण सड़कें (VR): कुल 404 में से 391 खुलीं, 13 भूस्खलन के कारण बंद।
कुल बंद सड़कें: 16।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद