अल्मोड़ा के लोगों के लिए बड़ी खबर, ये है खुशखबरी

खबर शेयर करें

कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा जिले के लोगों के लिए बड़ी खबर है। गुरुवार को अल्मोड़ा – देहरादून हेली सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा हेलीपैड से हरी झंडी दिखाकर हेली को रवाना किया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री और सांसद अजय टम्टा भी आज हेली सेवा से ही अल्मोड़ा पहुंचे। अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड पहुंचने पर जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। अल्मोड़ा से देहरादून के लिए शुरू की गई हेली सेवा अल्मोड़ा के पर्यटन व्यवसाय में बहुत लाभकारी सिद्ध होगी।

ये फायदा होगा
हेली सेवा से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। अल्मोड़ा में जागेश्वर धाम, चितई गोलू महाराज, कसार देवी, नंदा देवी, कटारमल जैसे अनेक प्राचीन मंदिर हैं जिनमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, हेली सेवा से यहां श्रद्धालुओं को सुविधा के साथ साथ जनपद की आर्थिकी को भी बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं के लिए बड़ी सौगात,मिलेगा ये बड़ा फायदा

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि हेली सेवा के आरंभ होने से जनपद में पर्यटन को बढ़ाने में मदद मिलेगी। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को हायर सेंटर भी जल्द से जल्द पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा – देहरादून के लिए हेली सेवा सप्ताह में 6 दिन चलेगी। रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ में यहां कूड़ादान ही चोर ले गए चोर, यहां की है घटना

इस दौरान विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपरजिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, बीजेपी जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, तहसीलदार अल्मोड़ा ज्योति धपवाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद