पंचायत चुनाव से लौट रही महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़, कार से कूदकर बचाई जान, ये है मामला

खबर शेयर करें

रानीखेत: पंचायत चुनाव ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही महिला मतदान अधिकारी के साथ कार चालक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट की। महिला अधिकारी ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, महिला मतदान अधिकारी की चुनाव ड्यूटी ताड़ीखेत ब्लॉक के मल्ला डाभर में लगी थी। 24 जुलाई की शाम लगभग साढ़े छह बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद वह सड़क पर वाहन का इंतजार कर रही थीं। उन्हें ताड़ीखेत की ओर जाना था। इसी बीच वहां एक सफेद रंग की मारुति वैगनआर कार रुकी। चालक ने महिला अधिकारी को ताड़ीखेत तक छोड़ने की बात कही। इसपर वह कार में बैठ गईं।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 की मौत, पढ़े खबर

आरोप है कि कुछ दूर जाते ही चालक ने महिला अधिकारी के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। आरोपी जबरदस्ती करने लगा। महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वाहन की रफ्तार भी बढ़ा दी। इसी बीच साहस जुटाकर एक तीव्र मोड़ पर वाहन धीमा होने पर पीड़िता चलती कार से कूद गई। शोरगुल के मचाने पर वहां कुछ ग्रामीण पहुंच गए, जिन्होंने महिला की मदद की। रानीखेत कोतवाल अशोक धनखड़ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं, इसके बाद गिरफ्तारी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां युवतियों का पाक से ब्रेन वॉश, ये है पूरा मामला

इधर, महिला से छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद चुनाव ड्यूटी में जाने वाले कर्मियों और संगठनों ने सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद