हल्द्वानी नैनीताल और कैंची धाम के लिए ये है ट्रैफिक प्लान, पढ़े खबर

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद में वीकेंड (21-22 जून 2025) के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष रूट प्लान लागू किया जाएगा। यह प्लान शनिवार व रविवार को सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। हल्द्वानी, काठगोदाम, कैंची धाम, भवाली, भीमताल और नगर नैनीताल क्षेत्रों के लिए यातायात व्यवस्था निम्नलिखित है:
हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र
- बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर, गौलापार रोड, नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गंतव्य को जाएंगे।
- रुद्रपुर/रामपुर से आने वाले वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड़) से एनएच-109 (नया हाईवे) via लालकुआं, तीनपानी फ्लाईओवर, गौलापार रोड, नारीमन तिराहा से गंतव्य को जाएंगे।
- पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र (लालकुआं, रुद्रपुर, रामपुर, बरेली, दिल्ली) को जाने वाले वाहन नारीमन तिराहा से बाएं गौलापार via अपने गंतव्य को जाएंगे।
- भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यक सेवा (दूध, फल, सब्जी, ईंधन, गैस) के भारी वाहनों पर रविवार को दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक प्रतिबंध रहेगा।
- रविवार को यातायात दबाव अधिक होने पर दोपहर 3:00 बजे से रात 8:00 बजे तक नैनीताल/भवाली के मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले पर्यटक वाहन नंबर-1 बैंड, रूसी बाईपास-2, रूसी बाईपास-1 via कालाढूंगी से डायवर्ट होंगे।
- रोडवेज/केमू बसें और टैक्सी अपने निर्धारित रूट पर चलेंगी।
कैंची धाम, भवाली, भीमताल क्षेत्र
- दुपहिया वाहन: कैंची धाम जाने वाले दुपहिया वाहन विकास भवन पार्किंग (भीमताल) या सैनिटोरियम पार्किंग (भवाली) में पार्क होंगे। श्रद्धालुओं को शटल सेवा से कैंची धाम भेजा जाएगा। भवाली में दुपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित।
- चौपहिया वाहन:
- नैनीताल, ज्योलीकोट, गेठिया से कैंची धाम जाने वाले वाहन भवाली सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क होंगे।
- हल्द्वानी/काठगोदाम से भीमताल via कैंची धाम जाने वाले वाहन विकास भवन भीमताल पार्किंग में पार्क होंगे। श्रद्धालुओं को शटल सेवा उपलब्ध होगी।
- नौकुचियाताल से भीमताल/भवाली आने वाले चौपहिया वाहन भीमताल बाईपास से जाएंगे।
- रानीखेत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन नैनी बैंड-2 (नैनीताल रोड) से नैनी बैंड-1 (भीमताल रोड) via रामगढ़ या खुटानी बैंड से डायवर्ट होंगे।
- भीमताल से नैनीताल जाने वाले वाहन नैनी बैंड-1 से नैनी बैंड-2 via डायवर्ट होंगे।
- हल्द्वानी/काठगोदाम से रानीखेत, अल्मोड़ा आदि को जाने वाले वाहन खुटानी बैंड (भीमताल) से डायवर्ट होंगे।
- अल्मोड़ा/रानीखेत से आने वाले वाहन क्वारब, ओडाखान, भेटेलिया, धारी, पदमपुरी via खुटानी बैंड को डायवर्ट होंगे।
- बड़े वाहन:
- ज्योलीकोट/गेठिया से आने वाले बड़े वाहन मस्जिद तिराहा (भवाली) पर रोके जाएंगे।
- भीमताल से आने वाले बड़े वाहन खुटानी तिराहे से पदमपुरी, मुक्तेश्वर via डायवर्ट होंगे।
- अल्मोड़ा से आने वाले बड़े वाहन क्वारब पर, रानीखेत से आने वाले खैरना पर रोके जाएंगे। यातायात सामान्य होने पर बारी-बारी छोड़े जाएंगे।
- रोडवेज/केमू बसें: यातायात प्लान से मुक्त रहेंगी।
नगर नैनीताल क्षेत्र
- कालाढूंगी से आने वाले वाहन: नैनीताल पार्किंग 70% भरने पर रूसी-1 और नारायण नगर में पार्क होंगे। शटल सेवा से पर्यटकों को शहर लाया जाएगा। 20% पार्किंग खाली होने पर नियमानुसार वाहनों को शहर में भेजा जाएगा।
- हल्द्वानी से आने वाले वाहन: रूसी-2 (हल्द्वानी रोड) पर पार्क होंगे। शटल सेवा उपलब्ध होगी।
- कैंची धाम/भवाली से आने वाले वाहन: मस्जिद तिराहा (भवाली) से नंबर-1 बैंड via रूसी-2 में पार्क होंगे। शटल सेवा से शहर भेजा जाएगा।
- दिल्ली, हरियाणा, मुरादाबाद आदि को जाने वाले वाहन मस्जिद तिराहा से नंबर-1 बैंड, रूसी-2, रूसी-1 via कालाढूंगी से गंतव्य को जाएंगे।
- कालाढूंगी via अल्मोड़ा, बागेश्वर, कैंची धाम जाने वाले वाहन रूसी-1 से रूसी-2, नंबर-1 बैंड, मस्जिद तिराहा via भेजे जाएंगे।
- यातायात दबाव अधिक होने पर: कालाढूंगी-नैनीताल तिराहा से वाहन हल्द्वानी via भवाली, भीमताल, कैंची धाम, अल्मोड़ा, बागेश्वर को डायवर्ट होंगे।
- अल्मोड़ा, बागेश्वर, कैंची धाम से दिल्ली, मुरादाबाद आदि को जाने वाले वाहन रूसी-1/रूसी-2 में दबाव होने पर नंबर-1 बैंड, ज्योलीकोट, भवाली चौराहा via हल्द्वानी से गंतव्य को जाएंगे।
- हल्द्वानी-भीमताल तिराहा via कैंची धाम जाने वाले वाहन, नैनीताल रोड (ज्योलीकोट, नंबर-1 बैंड) पर दबाव होने पर भीमताल तिराहा (काठगोदाम) से भीमताल via भवाली, कैंची धाम को डायवर्ट होंगे।
- लोकल वाहन: बारापत्थर से मन्नुमहारानी, मालरोड via तल्लीताल जाने वाले वाहन बारापत्थर से शेरवुड रोड, राजभवन रोड, फांसीगदेरा via गंतव्य को जाएंगे।
- यातायात व्यवस्था: कोतवाली मल्लीताल, थाना तल्लीताल और यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगेगी। नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को चिह्नित कर पार्किंग स्थल पर भेजा जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद