उत्तराखंड…. क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर ये है अपडेट

खबर शेयर करें

देहरादून न्यूज। इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर आज बड़ा अपडेट है। उनको आज इलाज के लिए देहरादून से मुंबई भेज दिया गया है। अभी तक ऋषभ पंत देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। उल्लेखनीय है कि बीते 30 दिसंबर को रुड़की के नारसन बॉर्डर पर सड़क दुर्घटना में भारतीय क्रिकेटर एवं उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर ऋषभ पंत घायल हो गए थे। इसके बाद उपचार को उनको देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अभी ऋषभ पंत को मैक्स हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करने के बाद
एंबुलेंस के माध्यम से जौलीग्रांट एयरपोर्ट ले जाया गया। वहां से ऋषभ पंत को मुंबई के लिए एयर लिफ्ट किया गया है। अभी मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनको शिफ्ट कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन एडमिशन: एमबीपीजी कॉलेज में इस दिन जारी होगी मेरिट
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद