दुकान से उड़ाई थी हजारों की रकम, पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की मदद से मिली सफलता

खबर शेयर करें

पौड़ी। एक चोर ने दुकान से हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: भूकंप के झटके, दहशत में लोग

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के ओडल सैण निवासी मनोज सिंह की बांघाट रोड पर स्थित दुकान में घुसकर चोर ने 10 हज़ार चोरी कर लिए थे। पीड़ित की सतपुली थाने में दर्ज शिकायत पर पुलिस ने जांच कर 24 घंटे में चोरी का खुलासा करते हुए बड़ेथ गांव निवासी मनीष नेगी को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी ने बताया कि सीसीटीवी से आरोपी की शिनाख्त कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश पर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: भूकंप के झटके, दहशत में लोग

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद