अल्मोड़ा नगर के दो लोगों का निधन, कोविड अस्पताल में थे भर्ती

खबर शेयर करें


अल्मोड़ा। नगर के कोविड अस्पताल बेस में भर्ती दो लोगों की मौत हो गई। दोनों को 15 मई को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतकों में एक महिला मल्ला ओड़खोला और दूसरा व्यक्ति नगर के जाखन देवी का रहने वाला बताया जा रहा है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के डा. हेमंत ने बताया 60 साल की महिला और 60 साल के दूसरे व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों के परिजनों को इस संबंध में सूचना दी गई है।  उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 111 लोगों की मौत हो गई। जबकि 1347 केस अभी एक्टिव हैं। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद