हल्द्वानी: बताशे, खिलौने बनाने में खड़िया पावडर का प्रयोग, तीन फैक्ट्री सील, वनभूलपुरा क्षेत्र का मामला

हल्द्वानी। दीपावली से पहले प्रशासन और नगर निगम ने गुरुवार को शहर में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाकर तीन अवैध फैक्ट्रियों को सील किया। बगैर फूड मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस के चल रहीं बताशे, खिलौने और मिठाई बनाने की इन फैक्ट्रियों में गंदगी के बीच खाद्य पदार्थों का निर्माण किया जा रहा था। इनमें रसायन के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है।
हल्द्वानी में गांधी नगर क्षेत्र, बरेली रोड स्थित बंद स्कूल के परिसर में और वनभूलपुरा थाने के पीछे ये फैक्ट्रियां संचालित हो रही थीं। इनमें बताशे, खिलौने व मिठाइयां गंदे व अस्वच्छ वातावरण में तैयार की जा रही थीं। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि टैल्कम पाउडर व अन्य नॉन-फूड ग्रेड रसायनों से खाद्य पदार्थों का निर्माण किया जा रहा था। यह मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं। खाद्य सामग्री में एच-2ओ-2(हाइड्रोजन परॉक्साइट) व खड़िया पाउडर का उपयोग होता भी पाया गया। फैक्ट्रियों में खराब कच्चा माल, दूषित पानी व स्वच्छता की पूरी तरह अनदेखी पाई गई। हानिकारक या विषैले रासायनिक पदार्थों की पुष्टि के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद