उत्तराखंड: यहां अवकाश में घर आया बीआरओ कर्मचारी गोरी नदी में बह गया……….

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़: यहां अवकाश में घर आया बीआरओ कर्मचारी गोरी नदी में बह गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। पुलिस और एसडीआरफ की टीम ने अभी भी रेस्‍क्‍यू अभियान चलाया है। मौरी बंगापानी निवासी राजेन्द्र सिंह (40) पुत्र दिलीप सिंह अरुणांचल प्रदेश में तैनात है। वह इन दिनों अवकाश में घर आया था। लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह मकान निर्माण का सामान देखने गोरी नदी किनारे गया था। इस दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वह नदी की चपेट में आने से बह गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। उसका पता नही चल सका।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट, पढ़े खबर
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद