उत्तराखंड: आधी रात में धरने में बैठे कैबिनेट मंत्री, ये है वजह……….

खबर शेयर करें

राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत शुक्रवार रात धरने में बैठ गए। इससे हल्द्वानी से देहरादून तक हड़कंप मच गया। करीब पौन घन्टे बाद मंत्री धरने से उठे। इस बीच काफी हंगामा भी हुआ।

 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: रामनगर में यहां मिली लाश, सनसनी

दरअसल,हल्द्वानी के मानपुर पश्चिम क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली का पोल शिफ्ट करने को लेकर स्थानीय लोगों और बिजली विभाग के अफसरों के बीच काफी विवाद हुआ। इस वजह से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति भी बाधित रही।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षकों की समस्याओं का समाधान जल्द करें सरकार: नितेश कांडपाल

 

बताया जाता है क्षेत्र के लोगों ने शाम 5 बजे विरोध तेज करना शुरू कर दिया। इस वजह से बिजली विभाग की टीम वापस लौट आई। 7 बजे क्षेत्र के लोग धरने पर बैठ गए। इस बात की जानकारी मिलने पर रात करीब 10:30 बजे कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत भी धरने पर बैठ गए। इससे अफसर परेशान हो गए। बाद में बिजली विभाग की टीम की ओर से माफी मांगे जाने के बाद मंत्री धरने से उठे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद