उत्तराखंड: धूमधाम के साथ मनाया फूलदेई पर्व

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड में लोक पर्व फूलदेई शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों में इस त्योहार को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा।

पहाड़ों में बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही फूलदेई पर्व की शुरुआत होती है। इस दिन बच्चे घर-घर जाकर देहरी पर फूल चढ़ाते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। बच्चें
“फूलदेई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार।
ये द्वार सुणी जांछा, भर भकार।”भी बोलते हैं। बदले में लोग उन्हें मिठाई, गुड़, अनाज और पैसे देकर आशीर्वाद देते हैं।
हल्द्वानी में भी लोक पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया। यहां जगदम्बा नगर के पास ईश्वर विहार में रहने वाली आदिश्री खड़का की फूलदेई की वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  निदेशक माध्यमिक शिक्षा का अल्मोड़ा में स्वागत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद