उत्तराखंड: छात्रों में विवाद, एक छात्र की हो गई मौत, पड़ताल में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

रुद्रपुर: जिले के गदरपुर के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों का आपस में विवाद हो गया। इसमें एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि स्टूल में गिरने से छात्र की मौत हुई।
पुलिस के मुताबिक ग्राम मजरा शीला निवासी विवेक सिंह (14) पुत्र राम सिंह विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। मंगलवार को वह रोज की तरह स्कूल गया। आज 11:15 बजे जब पांचवां पीरियड खत्म हुआ तो शिक्षिका अंजलि क्लास रूम से बाहर निकली। जैसे ही वह कुछ दूर ही पहुंची थी कि क्लास से शोरगुल होने पर वापस पहुंच गई। जहां पर विवेक गिरा पड़ा था। शिक्षिका ने इसकी सूचना स्टाफ को दी। सूचना पर स्कूल स्टाफ ने घायल छात्र को टुकटुक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष सतीश चंद कापड़ी ने घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, आप भी कर सकते हैं आवेदन
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद