उत्तराखंड: हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल

खबर शेयर करें

बागेश्वर: कपकोट के पौथिंग नौधारा में मैक्स जीप खाई में गिरी गई। हादसे में पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का बागेश्वर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार पोथिंग निवासी चालक होशियार सिंह (39) भराड़ी से सवारी लेकर दूणी की ओर आ रहा था। सवारियों को दूणी में उतारने के बाद वह अपने गांव लौट रहा था। नौधारा के पास जीप असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में होशियार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 वर्षीय उसका बेटा दिनेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 के माध्मय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद