उत्तराखंड: पति ने पत्नी को मार डाला, इसके बाद हो गया फरार, जांच में जुटी पुलिस…….

खबर शेयर करें

रुद्रपुर: यहां एक पति ने अपनी पत्नी को मार डाला। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप, संजयनगर, वार्ड नंबर 11 निवासी भोला उर्फ किंकर मंडल भवन निर्माण का काम करता है। भोला की दो शादियां हैं। एक पत्नी 26 साल की
निर्मला है। जिससे पांच साल पहले विवाह किया। उसका एक चार साल का पुत्र है। जबकि दूसरा विवाह उसने बबीता से किया। दूसरी शादी करने के बाद भोला ने निर्मला के लिए मलिक कालोनी में मकान बनाया था, जहां पर वह अपने पुत्र के साथ रह रही थी। रविवार को भोला अपनी दूसरी पत्नी बबीता के साथ घर में ही था। इस बीच रात साढ़े सात बजे के करीब निर्मला भी संजय नगर स्थित उसके मकान पर पहुंच गई। जहां पर निर्मला और भोला का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद तैश में आकर भोला ने निर्मला के गर्दन पर पाटल से वार कर दिया। इससे निर्मला लहुलूहान हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह फरार हो गया। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप विनोद फर्त्याल ने बताया कि बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  13 साल की साक्षी और 15 साल वैश्वी ने नदी में बह रहे भाई को बचाया, खुद बह गईं, यहां का है मामला
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद