उत्तराखंड:आईएएस और Pcs अफसरों के तबादले, अल्मोड़ा के एडीएम का भी तबादला, देखें आदेश

खबर शेयर करें

देहरादून: एक बार फिर राज्य में अफसरों के तबादले किये गए हैं। अल्मोड़ा के एडीएम का भी तबादला कर दिया गया है। नये तबादलों में आईएएस नितेश कुमार झा से निदेशक पंचायती राज हटा दिया गया है। राधिका झा को निवेश आयुक्त नई दिल्ली बनाया गया। एसए मुरुगेशन को सचिव ग्रामीण विकास बनाया गया हरीश चंद्र सेमवाल से निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना वापस लिया गया है।जबकि आशीष कुमार श्रीवास्तव को अपर सचिव नियोजन बनाया गया। अल्मोड़ा के डीएम रहे नितिन सिंह भदौरिया को अपर सचिव पंचायती राज बनाया गया। उदय राज से अपर सचिव पेयजल तथा निदेशक सजन वापस ले लिया गया।विनोद कुमार सुमन से निदेशक शहरी विकास वापस लिया गया। विजय कुमार यादव से निदेशक कौशल विकास प्रशिक्षण वापस ले लिया गया। ललित मोहन रयाल को निदेशक शहरी विकास बनाया गया है। संजय कुमार को श्रम आयुक्त हल्द्वानी बनाया गया। मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव पेयजल बनाया गया। रुचि तिवारी को निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना की जिम्मेदारी दी गई। विनोद गिरी गोस्वामी को निदेशक कौशल विकास प्रशिक्षण हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई। प्रशांत कुमार आर्य से अपर सचिव श्रम महिला सशक्तिकरण व बाल विकास की जिम्मेदारी दी गई वापस ली गई। उन्हें मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी बनाया गया। झरना कमठान से अपर सचिव तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी वापस ली गई। मायावती ढकरियाल को अपर सचिव ग्रामीण निर्माण विभाग दिया गया। प्रकाश चंद को अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।भगत किशोर मिश्रा को अपर सचिव महिला सशक्तिकरण व बालविकास दिया गया। श्रीष कुमार को अपर सचिव श्रम की जिम्मेदारी दी गई। बंसीलाल राणा को संभागीय खाद्य नियंत्रक गढ़वाल मंडल बनाया गया। नरेंद्र सिंह को अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल बनाया गया। हरक सिंह रावत को अपर सचिव शहरी विकास की जिम्मेदारी दी गई।
Almora के एडीएम वीएल फिरमाल को निदेशक दुग्ध विकास की जिम्मेदारी दी गई। जबकि चंद्र सिंह मर्तोलिया को अपर जिला अधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: डीएम ने शराब की दुकान से मैकडॉवेल की बोतल खरीदी, उसमें भी ओवर रेटिंग, चर्चा में मामला, पढ़े पूरी खबर
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद