उत्तराखंड: कैम्पटी फाल करना पड़ा बंद, ये है वजह……..

खबर शेयर करें

देहरादून: राज्य में मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए मसूरी के पास प्रसिद्ध कैम्पटी फाल में उफान आ गया। अचानक पानी बढ़ने से यहां लोग सकते में आ गए। पुलिस ने 200 से अधिक पर्यटकों को किसी तरह सुरक्षित निकाला। बताया जाता है अगले आदेश तक कैम्पटी फाल में पर्यटकों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। घटना शनिवार दोपहर बाद की है। कैम्पटी और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई। कैम्पटी के थानाध्यक्ष नवीन जुराल ने बताया तेज बारिश के बाद झरने में अचानक पानी बढ़ गया। इसके बाद पर्यटकों को वहां से हटाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: व्यापारी पर हमला, ये है मामला
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद