उत्तराखंड: लेफ्टिनेंट कर्नल के घर में चोरी, विदेशी करेंसी भी उड़ाई, अब पुलिस कर रही पड़ताल

खबर शेयर करें

एक माह से बंद बताया जा रहा घर

देहरादून: राजधानी देहरादून में भी चोर बेहद सक्रिय हैं। यहां डालनवाला कोतवाली के पॉश एरिया गुरु तेग बहादुर रोड क्षेत्र में चोरों ने लेफ्टिनेंट कर्नल के घर में सेंधमारी कर दी। चोरों ने घर में घुस विदेशी करेंसी और गहने चोरों कर लिए। बताया जा रहा कि घर एक माह से बंद था। अब लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी नगर सरिता डोबाल ने बताया कि संदीप नेगी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैैं। परिवार समेत रुड़की में रहते हैैं। उनका एक घर दून में गुरु तेग बहादुर रोड पर भी है। 20 अप्रैल को वह देहरादून से पत्नी के साथ रुड़की चले गए। तब से घर खाली पड़ा था। केवल साफ-सफाई करने वाले यहां आते थे। गुरुवार को लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी विनीता देहरादून आईं तो घर की एक खिड़की की ग्रिल उखड़ी मिली। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी भी खुली हुई थी। उसमें रखे अमेरिकन डॉलर और सोने-चांदी के गहने गायब थे। एसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद