उत्तराखंड: प्रेमी-प्रेमिका की जिद पर थाने पर विवाह, दूल्हा दुल्हन बोले, थैंक्स उत्तराखंड पुलिस, ऐसे पूरी हुई विवाह की रश्म…….

खबर शेयर करें

चम्पावत: यहां एक विवाह बेहद चर्चा में है। जब परिवार वालों ने प्रेमी-प्रेमिका की शादी से इंकार कर दिया तो बाद में पुलिस की मौजूदगी में थाने में विवाह की रस्म पूरी की गई। शादी की रश्म पूरी होने के बाद दूल्हा दुल्हन ने उत्तराखंड पुलिस का शुक्रिया अदा किया। मामला सीमांत चौड़ी रमैला और दुबडज़ैनल गांव से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। गांव के युवक और युवती का बीते 10 माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने विवाह को लेकर अपने परिजनों से बात की। लेकिन परिजनों ने विवाह से मना कर दिया। तर्क दिया कि दोनों की जाति अलग है। विवाह नही हो सकता। ऐसे में दोनों घर से भाग गए। शनिवार को दोनों गांव पहुँचे। दोनों को थाने ले जाया गया। यहां दोनों शादी की जिद पर अड़ गए। दोनों के परिजनों और क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों को भी थाने में बुलाया गया। बाद में दोनों की जिद को देखते हुए परिजनों ने शादी की अनुमति दे दी। पुलिस ने मंच थाने में ही दोनों की शादी सम्पन्न कराई। पुलिस की मौजूदगी में युवक ने युवती की मांग भरी जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के गले में माला डाली और हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए।

पुलिस ने की मदद
युवक और युवती के परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने पर एसओ दिवान सिंह ने अपनी ओर से दो हजार की मदद की। अन्य पुलिस कर्मियों ने भी मदद की। बारात में शामिल रहे लोगों को पुलिस ने भोजन भी कराया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद