उत्तराखंड: 30 लाख की स्मैक बेचने नेपाल जा रहा था, पुलिस ने ऐसे दबोचा, आरोपी ने पुलिस को बताए कई राज, पढ़े खबर

खबर शेयर करें

अब आरोपी से पुलिस कर रही है पूछताछ

चम्पावत: यहां पुलिस ने करीब 30 लाख की स्मैक के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उससे पुलिस ने पूछताछ की। आरोपी नेपाल ये स्मैक बेचने जा रहा था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे धरदबोचा। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर
उनि वीरेन्द्र सिंह रामौला प्रभारी एसओजी, उनि गोविन्द सिंह बिष्ट चौकी प्रभारी शारदा बैराज ने बनबसा के कैनाल गेट के पास से रविन्द्र कुमार पुत्र सियाराम (30) निवासी ग्राम डाडिया फजुल्ल, पोस्ट सैथल जिला बरेली उत्तर प्रदेश के कब्जे से 100.25 ग्राम स्मैक बरामद की। इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत पुलिस 30 लाख बता रही है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

ये बताया आरोपी ने
आरोपी रविन्द्र ने पूछताछ में बताया गया कि वह बरेली उत्तर प्रदेश का निवासी है। काफी समय से बरेली से नेपाल राष्ट्र, उधम सिंह नगर आदि क्षेत्रों में स्मैक की तस्करी करता है। गुरुवार को भी यह स्मैक वह बरेली क्षेत्र से सस्ते दामो में खरीद कर नेपाल राष्ट्र के तस्करों को ऊंचे दामों में बेचने के लिए नेपाल राष्ट्र को जा रहा था। इस बीच पुलिस ने उसे बनबसा से गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना नवाबगंज उत्तर प्रदेश में अलग अलग धाराओं में 7 मामले दर्ज हैं।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

धर्मवीर सिंह सोलंकी प्रभारी निरीक्षक थाना बनबसा
उनि विरेंद्र सिंह रामौला प्रभारी एसओजी
उनिगोविन्द सिंह बिष्ट चौकी प्रभारी शारदा वैराज
कांस्टेबल मतलूब खान एसओजी
कांस्टेबल मनोज बैरी एसओजी
कांस्टेबल राकेश रौंकली एसओजी
कांस्टेबल जीवन पाण्डेय चौकी शारदा बैराज
कांस्टेबल भुवन पाण्डेय सर्विलांस सेल

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद