उत्तराखंड: यहां हादसे में किशोर की मौत, दोस्त घायल

खबर शेयर करें

सितारगंज: यहां हादसे में किशोर की जान चली गई। जबकि उसका दोस्त गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। घटना गुरुवार शाम की है। लक्ष्मी झाला निवासी मूल बरेली स्थित नवाबगंज निवासी विवेक(16) पुत्र राजू घर में बिना बताए गांव के ही अपने दोस्त सोहन सिंह (16)पुत्र करमजीत सिंह के साथ बाइक से सितारगंज की ओर गया। शाम करीब 7 बजे सितारगंज से सिडकुल की ओर आते वक्त सिडकुल रोड स्थित ट्रक यूनियन के पास विवेक बाइक का विपरीत दिशा से आ रहे कैंटर वाहन से टक्कर हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। उसके दोस्त को सुशीला तिवारी रेफर अस्पताल में रेफर कर दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद