उत्तराखंड: दो किशोरों की दर्दनाक मौत, ये रही वहज, मचा कोहराम

खबर शेयर करें

 

सजग पहाड़ डेस्क

देहरादून: यहां आज ईट भट्टे के बाहर बने पानी के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूब कर मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया। बाद में लोगों के पहुँचने के बाद शव निकाले गए। बताया जाता है नगर पंचायत केलाखेड़ा के गांव भौवानगला निवासी 15 वर्षीय फैजान पुत्र नूर अहमद, 11 वर्षीय फरमान पुत्र इस्लाम नवी अपने साथी बिलाल, अलफैज और साहिल के साथ गांव के ही एक ईट भट्टा में बने पानी के गड्ढे में नहाने गए। इस दौरान फैजान तथा फरमान गहरे पानी की ओर चले गये जिस कारण वह दोनों पानी में डूब गए। दम घुटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ वंदना वर्मा, केलाखेड़ा ऐसो बीसी जोशी टीम के साथ मौके गए। शवों का पंचनामा भर पीएम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: डीएम ने शराब की दुकान से मैकडॉवेल की बोतल खरीदी, उसमें भी ओवर रेटिंग, चर्चा में मामला, पढ़े पूरी खबर
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद