उत्तराखंड: पत्नी ने कर डाला पति का कत्ल, पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है पूरा मामला, पढ़े खबर

खबर शेयर करें

ये खबर पिथौरागढ़ जिले से जुड़ी है। यहां पर पुलिस ने एक महिला को अपने पति के कत्ल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। कोतवाल प्रभात कुमार ने बताया कि पति की हत्या के आरोप में मनीषा सिंह को गिरफ्तार किया गया।
यह भी बताया कि महिला की गिरफ्तारी अस्पताल के सीसीटीवी फुटेेज और पूछताछ के आधार पर की गई है।

ये था मामला
कुछ दिन पहले नगर के एक अस्पताल में कैंटीन चलाने वाले युवक सुमित सिंह का अस्पताल में शव मिला था।
मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले थे। बाद में मृतक की मां मनोरमा देवी ने अपनी बहू पर मनीषा सिंह पर बेटे का कत्ल करने का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर विरोध भी जताया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ में हादसा, तीन की दर्दनाक मौत, यहां पर हुआ
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद