उत्तराखंड: पंखे से लटकर आत्महत्या करने जा रही महिला कुर्सी से गिरी, आइसीयू में भर्ती

खबर शेयर करें

 

पति की हरकतों से परेशान महिला ने उठाया कदम

हल्द्वानी: आत्महत्या करने जा रही एक महिला यहां कुर्सी से गिर गई। जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल उसे सुशीला तिवारी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती किया गया है। यहां पर उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज की वार्ड आया ने पति की करतूत से परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश की। सोमवार शाम अस्पताल के आवासीय क्वार्टर में वार्ड आया पंखे से लटकने के लिए कुर्सी पर चढ़ कर खड़ी हुई। पंखे की उंचाई ज्यादा होने से वह असंतुलित होकर गिर पड़ी, जिसके बाद मामले का पता चल सका। पुलिस ने बताया कि महिला का पति भी संविदा पर वार्ड ब्वॉय के है। दोनों पति-पत्नी आवासीय भवन में रह रहे हैं। पुलिस ने बताया कि महिला अपने पति की हरकतों से परेसान रहती। सुशीला तिवारी अस्पताल के अधीक्षक डा. अरुण जोशी ने बताया कि वार्ड आया ने आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसके बाद उसे आइसीयू में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: "पत्नी ने स्कूल में मचाया बवाल, पति और प्रेमिका की पिटाई"
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद