उपराष्ट्रपति ने किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन, पूजा-अर्चना

खबर शेयर करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कड़ी सुरक्षा के बीच गुरूवार को कैंची धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। स्थानीय युवतियों में मीरा तिवारी और भावना तिवारी ने तिलक चंदन लगाकर स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति कैंची धाम में एक घंटे तक पूजा अर्चना की। मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से उपराष्ट्रपति को बाबा की मूर्ति देकर स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के मंदिर में पूजा अर्चना के कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन बंद रखा गया। मंदिर के मुख्य गेट से लेकर आसपास के मकानों की छतों व पहाड़ियों में सुरक्षा कर्मी तैनात किये गए है। उपराष्ट्रपति का काफिला करीब साढ़े दस बजे मंदिर गेट पर पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: भूकंप के झटके, दहशत में लोग

जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी पीएन मीणा ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। इस दौरान कमिश्नर दीपक रावत, डीआईजी योगेंद्र रावत सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मंदिर परिसर में जमे रहे। गुरुवार सुबह नौ बजे से ही आम भक्तों के लिए धाम में प्रवेश रोक दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: भूकंप के झटके, दहशत में लोग

उपराष्ट्रपति ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। बाबा नीब करौरी के तपस्या स्थल पर नमन किया। मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ बात की। दर्शन व पूजा अर्चना के बाद उपराष्ट्रपति का काफिला हल्द्वानी के लिए रवाना हो गया। उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह रोके गये वाहनों के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद