पहाड़ में पानी की टेंशन, यहां पांचवें दिन मिल रहा लोगों को पानी

खबर शेयर करें

……बेरीनाग में 5वें दिन लोगों को 100 से 150 लीटर पानी मिल रहा है।

…..रोज 15 हजार लोगों को 2 एमएलडी पानी की आवश्यकता है, मिल रहा है 0.5 एमएलडी पानी

कुमाऊं मंडल में गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की परेशानी ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। मंडल के पिथौरागढ़ जिले में पानी का सबसे ज्यादा संकट शुरू हो गया है। यहां पिथौरागढ़ में लोगों को दूसरे दिन तो बेरीनाग में लोगों को पांचवे दिन पानी मिल रहा है। लोग पानी को तरस गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईकोर्ट स्थानांतरण को लेकर बड़ी अपडेट

लंबे समय से पिथौरागढ़ जिले में पानी की समस्या बनी है। नगर के कई हिस्सों में एक दिन छोड़कर लोगों को पानी दिया जा रहा है। जबकि बेरीनाग में 15 हजार से अधिक की आबादी को पांचवें दिन भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। जनपद के 20 से अधिक गांवों में पानी के लिए लोगों को अभी से भटकना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईकोर्ट स्थानांतरण को लेकर बड़ी अपडेट

लोगों ने नगर में जल संस्थान से नियमित पानी की आपूर्ति की मांग की है। जनमंच सोर के संयोजक भगवान रावत ने कहा कि वे पहले ही जल संस्थान से नियमित पेयजल आपूर्ति की कई बार मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी आपूर्ति सामान्य नहीं हो पा रही है। महाप्रबंधक जल संस्थान से उन्होंने घाट, हुड़ेती पेयजल योजना से पर्याप्त पानी की आपूर्ति करने की भी मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईकोर्ट स्थानांतरण को लेकर बड़ी अपडेट

अवर अभियंता जल संस्थान बेरीनाग महेश रौतेला ने बताया कि गोरघटिया पंपिंग पेयजल योजना से वर्तमान में मात्र 0.5 एमएलडी पानी मिल रहा है। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए 2.5 एमएलडी पानी की आवश्यकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद