क्षेत्र के गांवों में अवैध शराब का महिलाओं ने किया विरोध, दी ये चेतावनी……….

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के शीतलाखेत में महिलाओं ने अवैध शराब का कड़ा विरोध किया। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शीतलाखेत से काकडीघाट तक चेतावनी रैली निकाली। काकडीघाट में अवैध रूप से शराब बेचने वाले दुकानदारों के आगे जमकर प्रदर्शन किया। गांव के लोगों ने कहा कि अब क्षेत्र में कोई भी शराब बेचता हुआ पाया गया तो उसका मुंह काला कर पूरे क्षेत्र में घुमाया जाएगा। इससे पहले भी क्षेत्र की महिलाएं, युवा अवैध शराब का विरोध कर चुकी हैं। इस मौके पर एकता संगठन के अध्यक्ष मुकेश सिंह रौतेला, राजेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह, कमलेश सिंह बिष्ट, ग्राम एकता महिला संगठन अध्यक्ष दीपा जीना, कमलेश सिंह, कुबेर सिंह, महेंद्र सिंह, मीना, मंजू, सोनिया बिष्ट, जया गोस्वामी, मीना आर्या, अर्मता देवी, सरस्वती देवी, शांति देवी, रेनू परिहार, बीना कनवाल, पार्वती देवी, गीता देवी, बिमला देवी, पुष्पा देवी, कामाक्षी बिष्ट, देवली देवी, हीरा देवी, आशा देवी, पदमा देवी, चंपा देवी, हंसी देवी, दीपा देवी, लक्ष्मी, ज्योति, उमा देवी, हेमा बिष्ट, सुनीता देवी, कमला देवी, बबीता परिहार, गुड्डू, संदिप रौतेला आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  13 साल की साक्षी और 15 साल वैश्वी ने नदी में बह रहे भाई को बचाया, खुद बह गईं, यहां का है मामला
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद