अल्मोड़ा: महिला होलिकोत्सव इस बार 16 और 17 मार्च को

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की बैठक महिला होलिकोत्सव की तैयारी को लेकर संस्था के कार्यालय नंदा देवी में हुई। जिसमें तय किया गया कि इस बार महिला होलिकोत्सव 16 मार्च 17 मार्च को नंदा देवी मंदिर परिसर में आयोजित होगा।

जिसमें अल्मोड़ा के सभी मोहल्ले की टीम भाग ले सकेंगी। निर्णय लिया गया कि इस बार सांस्कृतिक जुलूस का प्रदर्शन एक अलग रूप में किया जाएगा। जिसमें विभिन्न जगहों की संस्कृति को महिलाएं प्रदर्शित करेगी। जैसे की नेपाल की होली वृंदावन की होली मथुरा की होली लठमार होली रति और कामधेनु द्वारा बसंत उत्सव की होली आदि आदि जुलूस में देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  झोपड़ियों में आग लगने से भारी क्षति, पांच मवेशियों की जलकर हुई मौत

होलिकोत्सव में कुमाऊं से आई टीमों के साथ ही अल्मोड़ा की टीमें भी भाग लेंगी। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने की। संचालन सचिव पुष्पा सती ने किया। उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कार ने बाइक में मारी जबरदस्त टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

बैठक में आशा कर्नाटक, शांति शाह, आशा पंत, सुनैना मेहरा, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, ममता चौहान, अनीता रावत, मंजू जोशी, चंद्रा अग्रवाल, मंजू रावत, दीपा जोशी, रेखा चौहान, राधिका जोशी, दीपा सतीश जोशी, विमला तिवारी, लता भट्ट, ममता खत्री, कंचन पांडे, इंदिरा घनगरिया, हीरा कनवाल, गीता रावत,नीमा देवी, जीवंती देवी, पारु उप्रेती, गीता आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद