सोमेश्वर प्रकरण: चल टाइम पास पूरी दुनिया घूम कर आते हैं……

खबर शेयर करें

मृतक युवती के नाम से फेसबुक में बनी आईडी की पोस्ट चर्चा में

अल्मोड़ा: प्यार इश्क और मोहब्बत। ये तीन शब्द आजकल युवाओं की जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं। नादान उम्र में दोस्ती, एक दूसरे के प्रति प्यार और फिर ब्रेकअप। प्यार और एक तरफा प्यार से भी युवा काफी परेशान हैं। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में भी युवक और युवती की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए। ये घटना जहां दो परिवारों को जिंदगी भर का गम दे गई। वही युवक और युवती की मौत से असल राज भी दफन हो गया। आखिर क्या वजह रही कि युवक ने युवती को मारने के बाद खुद भी आत्मघाती कदम उठाया। उसकी भी मौत हो गई। लेकिन फेसबुक में अंजू बोरा अंजली बोरा नाम से बनी एक आईडी से जनवरी माह में एक पोस्ट की गई। जिसमें लिखा है। चल टाइम पास पूरी दुनिया घूम कर आते हैं। यह पोस्ट काफी चर्चा में है। यह आईडी कौन चलाता है इसकी पुष्टि नही है।

ये था मामला
सोमेश्वर के चनौदा में 19 साल की युवती की चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद युवक ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान युवक की भी मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया।
गुरुवार को अपराह्न को ग्राम चनौदा निवासी अंजलि बोरा (19 ) पुत्री हरीश सिंह बोरा का घर में लहुलूहान हालत में शव पड़ा मिला। बताया जाता है युवती चनौदा में सड़क से लगे अपने तिमंजिले घर में अकेली थी। उसकी दादी बगल के कमरे में सो रही थी। क्षेत्र का एक युवक उससे मिलने आया, युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने अंजली को मृत घोषित कर दिया। बाद में पता चला कि जो युवक युवती के घर आया था। वह स्कूटी से था। यह स्कूटी चनौदा- कौसानी मोटर मार्ग में 8 किलोमीटर दूर पच्चीसी- कांटली मोटर मार्ग में खड़ी मिली। बाद में इस युवक ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उसकी भी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया की मृतका अंजलि के भाई दीपक सिंह की तहरीर पर दीपक सिंह भंडारी निवासी ढौनीगाढ़ (तहसील सोमेश्वर) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इधर युवती अंजली की सोमेश्वर तो दीपक सिंह की सरयू घाट (बागेश्वर) में अंत्येष्टि की गई।

थाने तक पहुंचा था मामला

बताया जाता है अंजली और युवक के बीच का मामला बीती 16 अगस्त को थाने भी पहुंचा। युवती ने दीपक पर पीछा कर परेशान करने का आरोप लगाया। तब भी मामला चर्चा में रहा। बताया जाता है अंजली का पुलिस के पास जाना युवक को खटक गया। तब से दोनों में विवाद बढ़ गया। चर्चा में ये भी है कि पहले दोनों गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड थे। बाद में अंजली दीपक के साथ नहीं रहना चाहती थी। इधर एसओ सोमेश्वर राजेंद्र सिंह बिष्ट के मुताबिक युवती ने मौखिक शिकायती की थी। उसने तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया था। उसने बताया था कि दीपक उसका बॉयफ्रेंड रहा है लेकिन अब साथ नहीं रहना। तब हमने युवक को समझाया। लड़का मान गया था। दोनों में समझौता हो गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद