कुमाऊं: दिल्ली से कुछ दिन पहले घर आया… ऐसे चली गई 27 साल के युवक की जान…. घर में मातम…..

खबर शेयर करें

हल्द्वानी न्यूज: दिल्ली से कुछ दिन पहले घर आये युवक की दर्दनाक मौत हो गई।भीमताल से घूमकर लौट रहे दोस्तों की कार सलेड़ी के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक दोस्त की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हल्द्वानी मदनपुर गौलापार निवासी शुभम बसेड़ा(27) पुत्र जगदीश बसेरा दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था। शुभम अपने दोस्त नमन चुफाल के साथ घूमने के लिए कार से भीमताल पहुंच गया। दिन में मस्ती करने के बाद दोनों दोस्त बीती देर रात वापस लौट रहे थे। सलेडी गांव से दो किलोमीटर पहले कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।हादसे में शुभम की मौत हो गई। जबकि नमन घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद: अलविदा जोशी जी…आपका व्यवहार हमेशा याद रहेगा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद