हल्द्वानी: सड़क में गुंडागर्दी करने वाले पुलिस ने पकड़े, वायरल वीडियो का मामला, पुलिस ने जारी किये नाम (वीडियो)

हल्द्वानी। शहर की सड़कों में गुंडागर्दी करने वाले युवाओं को पुलिस ने पकड़ लिया है। युवाओं पर बीच सड़क में डंडे लहराकर दहशत फैलाने का आरोप है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सभी को दबोच लिया।सभी के नाम जारी कर उनके वाहन सीज कर दिए है।
मामला जन्माष्टमी पर्व की रात का है। जब हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर वाहनों में सवार होकर कुछ युवक डंडे लहरा कर दहशत फैला रहे थे। पुलिस ने इस मामले में 15 युवकों को चिन्हित कर लिया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि इन सभी युवकों को पकड़ लिया, जिनमें 8 बालिग और 7 नाबालिग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने वीडियो में दिख रहे वाहनों का पता लगाकर उन्हें सीज कर दिया 15 युवकों को थाने लाई।
चिन्हित किए गए 8 बालिग युवकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया है। पकड़े गए 7 नाबालिगों के परिजनों को थाने बुलाकर सख्त हिदायत दी गई और परिजनों के खिलाफ भी पुलिस अधिनियम के तहत जुर्माना लगाया गया।
एसएसपी ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने, सार्वजनिक जगहों पर अराजकता फैलाने या भय का माहौल पैदा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
इनके खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
- दीप गोगोई पुत्र कृष्णा गोसाई उम्र 19 वर्ष निवासी चांदमारी, काठगोदाम
- पारस सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र 18 वर्ष, निवासी चांदमारी, काठगोदाम
- करन कुमार पुत्र जगदीश लाल, उम्र 18 वर्ष, निवासी नई बस्ती, काठगोदाम
- हरि किशोर पुत्र विजय चौधरी, उम्र 18 वर्ष, निवासी कॉल टैक्स, काठगोदाम
- कृष्णा सिंह पुत्र तिलक सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी बद्रीपुरा
- नितिन पुत्र निरंकार, उम्र 19 वर्ष, निवासी समिति लाइन, वाल्मीकि बस्ती, काठगोदाम
- मुकेश शर्मा पुत्र श्याम सुंदर शर्मा, उम्र 18 वर्ष, निवासी नई बस्ती, काठगोदाम
- कमलेश सम्मल पुत्र मोहन सम्मल, उम्र 20 वर्ष, निवासी हैड़ाखान, हाल निवासी काठगोदाम
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद



