अल्मोड़ा…..होली त्यौहार पर होगा फोटो वाक का आयोजन

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। नगर में उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी होली त्यौहार के अवसर पर रविवार 17 मार्च  2024 को एक फोटो वाक का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

यह  जानकारी देते हुए संस्था के डा. महेंद्र सिंह मिराल ने बताया कि इसी दिन अल्मोड़ा नगर  मे महिला होली का भी आयोजन प्रस्तावित है। फोटोवाक होली के जुलूस के साथ 11 बजे सिद्धि नौला से  प्रारंभ होकर मल्ला महल होता हुआ नंदा देवी मन्दिर के प्रांगण मे समापन होगा। इस बीच छायाकरों द्वारा छायाचित्र खीचें जायेंगे एवम वृतचित्र बनाऐ जायेंगे। जिसमे सांस्कृतिक  नगरी अल्मोड़ा की वैभवशाली होली को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा- कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत

कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव जय मित्र सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। संस्था के संरक्षक थ्रीश कपूर ने सभी  छायाकारों को सर्वोत्तम तकनीक से रूबरू किया। इस बैठक में साहित्यकार प्रोफेसर देव सिंह पोखरिया, संस्था के  उपाध्यक्ष चेतन कपूर, सारांश मंगोली, वैभव जोशी, मोनू मेनन, कपिल मल्होत्रा, पावन सामंत, रमीज खान, वीरेंद्र सिजवाली  आदि ने प्रतिभाग किया। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद