राष्ट्रीय सीनियर पुरूष और जूनियर बालक हैंड बॉल के ‌लिए खिलाड़ियों की चयन प्रतियोगिता 11 मार्च को

Sajag Pahad (सजग पहाड़), Almora
खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। 52वीं राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हैण्ड बाल प्रतियोगिता 2024 और 45वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक हैण्ड बॉल प्रतियोगिता 2024 के लिए खिलाड़ियों का चयन 31 मार्च से 4 अप्रैल तक विदिशा (मध्यप्रदेश) में किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए उत्तराचल हैण्ड वाल एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव एलपी सुन्दियाल ने बताया कि इस चयन प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीमें भी प्रतिभाग करेंगी। इन दोनों टीमों का चयन ट्रायल के आधार पर 10 मार्चरविवार को प्रातः 11 बजे से उड़ान सपोर्ट एकेडमी एकता एकलेव लेन न. 01 नेहरू ग्राम रोड देहरादून में होगा।

यह भी पढ़ें 👉  शर्मनाक- कलयुगी पिता अपनी ही पुत्री से करता रहा दुराचार, ये है पूरा मामला

उन्होंने बताया कि खिलाड़ी अपने साथ अभिलेखों की छाया प्रति लिपि साथ लेकर आयेंगे। सभी खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण होना है। इसके लिए 4 फोटो, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, हाईस्कूल की अंक तालिका साथ लानी अनिवार्य है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद