दुःखद: सेना के जवान की मौत… बहन की शादी के लिए आया था घर, 16 मई को होनी थी शादी

खबर शेयर करें

कुमाऊं मंडल के रामनगर में करीब एक सप्ताह पहले हादसे में घायल जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वह अपनी बहन की शादी के लिए गांव आया था।16 मई को बहन की शादी होनी थी। जवान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


रामनगर के ग्राम खुशालपुर बुक्सा छोई निवासी आनंद सिंह (28)पुत्र मोहन सिंह आर्मी में बतौर लांस नायक था। डेढ़ सप्ताह पहले वह छुट्टी पर घर आया था। एक माह बाद उसकी शादी थी। बताया जा रहा है कि 11 अप्रैल को आनंद रामनगर किसी काम से गया था। वापसी के दौरान छोई पड़ाव पर अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। इसमें वह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में ऐसे ले सकते हैं प्रवेश,पढ़े खबर

हल्द्वानी में उपचार के बाद उसे दिल्ली ले जाया गया। यहां पर रविवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान का शव देर रात उसके घर पहुंच गया है। सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ उसे अंतिम विदाई दी गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद