अल्मोड़ा में चर्चा में ये विवाह…. इसलिए हो रही चर्चा

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज: जिले के सोमेश्वर में आज हुआ एक विवाह काफी चर्चा में है। इसकी वजह भी बेहद दिलचस्प है।
मामला बागेश्वर जिले से भी जुड़ा हुआ है। यहां बीते दिनों शादी से ठीक पहले दुल्हन अपने प्रेमी संग घर से भाग गई। आज दुल्हन ने अपने प्रेमी संग सोमेश्वर के खड़केश्वर शिव मंदिर सात फेरे लिए। इसके बाद दोनों काफी खुश नजर आए। इस विवाह में दूल्हे यानी प्रेमी के घर वाले मौजूद थे। दुल्हन पक्ष की ओर से कोई मौजूद नहीं था। दोनों ने बताया कि दोनों बीते 6 साल से एक दूसरे को जानते हैं। एक दूसरे से प्यार करते हैं। इसलिए दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला लिया। इस वैवाहिक कार्यक्रम को आचार्य हरीश चंद्र लोहनी ने संपन्न कराया। जबकि दया देवी और ध्यान सिंह ने कन्यादान की रस्म अदायगी की।

यह भी पढ़ें 👉  घर के बाहर खेल रही बच्ची का अपहरण, जंगल में लेकर किया दुष्कर्म
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद