बड़ा हादसाः न‌मामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट में करंट दौड़ने से दस लोगों की हुई मौत

खबर शेयर करें

चमोली। चमोली के न‌मामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़े हादसे का समाचार मिला है। यहां करंट फैलना बताया जा रहा है। इसकी चपेट में आकर करीब दस लोगों की मौत होने की खबर है। हालांकि अभी इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम के दौरान बुधवार की सुबह यह हादसा हुआ है। घटना के समय साइट में करीब 24 लोगों का मौजूद होना बताया जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि इस हादसे में करीब दस लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार झुलसे हुए कई लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

बताया जाता है कि बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है। बहरहाल इस घटना के संबंध में पूर्ण जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद