यहां चुन्नी के सहारे फांसी के फंदे में झूली किशोरी, मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। यहां अज्ञात कारणों के चलते एक किशोरी ने फांसी के फंदे में झूलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार दुर्गा मंदिर, इन्द्रानगर निवासी 17 वर्षीय शिवांगी साहू पुत्री संजय साहू ने बुधवार की दोपहर घर में लगे पंखे के कुंडे में चुन्नी के सहारे फंदा लगा लिया। घटना के समय परिवारजन घर से बाहर थे।

यह भी पढ़ें 👉  आग लगने से झुलस गया युवक, ससुरालियों पर लगाए कई आरोप

जब कुछ देर बाद वह लौटे तो शिवांगी को फंदे में झूलता देख उनके पैरोंतले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद