उत्तराखंड: कांग्रेस विधायक ने लिव इन रिलेशन को लेकर कही ये बड़ी बात

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। उत्तराखंड विधानसभा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक 2024 पारित कर दिया है। यह पूरे देश में चर्चा में है। इस बीच अल्मोड़ा से कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने भी इस पर अपनी बात रखी।

सोमवार को यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा की बीते दिनों हुए विधानसभा सत्र में विधानसभा नियमावली का उल्लंघन हुआ है। विपक्ष के विधायकों की मांग को एक बार फिर सरकार ने दरकिनार किया। उन्होंने कहा की यूसीसी को लेकर सरकार ने सत्र आहूत किया। 182 पेज का विधेयक को पढ़ने के लिए महज 2 घंटे का समय दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  झोपड़ियों में आग लगने से भारी क्षति, पांच मवेशियों की जलकर हुई मौत


2 घंटे में इस विधयक को कैसे पढ़ा जा सकता है। ना ही सरकार ने सदन का समय भी नहीं बढ़ाया गया। उन्होंने कहा की सरकार लिप इन रिलेशनशिप को लेकर क्या करना चाह रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि से हो रही भारी क्षति, नियंत्रण के लिए अब हेलीकॉप्टर की मदद


हमारे यहां शादी रीति रिवाज से होती हैं। लिप इन रिलेशन को बढ़ावा देना ठीक नहीं है। लिव इन रिलेशन को हटाया जाय। कही ना कही लिव इन रिलेशनशिप को ये सरकार मान्यता दे रही है। यह ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  बहन से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे भाई पर मनचलों ने बोला हमला, दो गिरफ्तार

इस दौरान विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर कई अन्य आरोप भी लगाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गुड्डू भोज, नगर अध्यक्ष तारू जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला सहित कई अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद